दिल्ली से दूर सीरियल में चान्द्केवारी
30 अगस्त का दिन अप्पन समाचार की टीम के लिए काफी यादगार रहा। मुजफ्फरपुर के रंगकर्मी स्वाधीन दास ने फोन पर जानकारी दी कि मुंबई से 35 लोगों की टीम आपसे (संतोष सारंग) मिलना चाहती है। 29 अगस्त को मुजफ्फरपुर स्थित माले ऑफिस में मुंबई से आईं मरिषा जी, हिंदी फिल्म के प्रख्यात निर्देशक सईद मिर्ज़ा की पत्नी, सतीशजी आदि से मुलाकात हुई। अप्पन समाचार के बारे में करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत होती रही। सबने इच्छा जाहिर की कि 'दिल्ली से दूर' सीरियल का एक एपिसोड अप्पन समाचार पर आधारित होगा। शूटिंग का समय तय हुआ।
| सईद मिर्ज़ा के साथ अप्पन समाचार की टीम |
प्रख्यात फ़िल्मकार सईद अख्तर मिर्जा के निर्देशन में 52 एपिसोड का सीरियल 'दिल्ली से दूर' मुंबई दूरदर्शन के लिए बनाया जा रहा है। सीरियल शूट करने के लिए 35 लोगों की टीम गत 3 महीने से भारत भ्रमण पर है। इस सीरियल में फिक्शन एवं रियलिटी दोनों का पुट होगा। हरेक एपिसोड का विषय अलग-अलग होगा। इसका प्रसारण दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर होगा। इस उनिट में मेधा, स्वाति, मरिषा, उत्तम आदि शामिल हैं।
सईद अख्तर मिर्ज़ा :
मिर्ज़ा साहेब की कुछ प्रमुख फिल्में हैं - अरविन्द देसाई की अजीब दास्तान, मोहन जोशी हाजिर हो, अलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, नसीम आदि। इनकी कुछ टीवी सीरियल काफी चर्चित रहा। जैसे-नुक्कड़, इंतज़ार आदि। सईद मिर्ज़ा 1996 में दो नॅशनल फिल्म अवार्ड जीता है।
मुंबई, फ़िल्म निर्देशक सईद मिर्ज़ा के निर्देशन में 30-08-12 को दिनभर चाँद केवारी ग्राम के रामलीलागाछी चौक पर दिल्ली दूर है नामक धारवाहिक की सूटिंग हुई . उक्त सूटिंग जून से लेकर अगस्त तक करना है . जो आजादी के बाद के भारत के सामाजिक, आर्थिक व् सांस्कृतिक परिवर्तन पर वृतचित्र तैयार की जा रही है। इस कड़ी में मुंबई से 35 सदस्य वाली टीम बिहार के मुजफ्फरपुर आकर अप्पन समाचार की सफलता को एपिसोड का हिस्सा बनाया है . जिसमे फिल्म निर्माण से जुडे अभिनेता-अभिनेत्रियाँ चाँद केवारी गाँव में दिन भर कम की। संस्था के संतोष सारंग के साथ रिंकू कुमारी, खूशबू , माधुरी, अनीता, सबिता , पिंकी आदि लड़कियाँ व् अमृतांज इन्दीवर, राजेश कुमार, फूलदेव पटेल, पंकज सिंह, हसरत अली , ओमप्रकाश मौजूद थे .
0 Comments
Post a Comment