सोमवार, 13 अगस्त 2012
कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय की छात्रायों ने भी थामा कैमरा
अप्पन समाचार कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के साथ नागरिक
पत्रकारिता पर काम शुरू किया है. इसके लिए मिशन आई और महिला सामाख्या
तकनीकी और आर्थिक मदद कर रही है. फ़िलहाल दस प्रखंडों में ये छात्राएं
ट्रेनिंग के साथ रिपोर्टिंग कर रही हैं. मुजफ्फरपुर के सकरा, मुशहरी,
कटरा, गायघाट, बोचहाँ, बंदरा, मीनापुर, मुरौल, औराई, काँटी प्रखंडों की
1000 छात्राएं कैमरा और ट्राईपोड संभाल रही हैं. इस कार्यक्रम को अमृतांज
इन्दीवर दिशा देने में जुटे हैं.
0 Comments
Post a Comment